गाजियाबाद के मुरादनगर के कन्नौजा गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के पास रखा बिजली का ट्रांसफार्मर बच्चों और राहगीरों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है। ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा के लिए जाली या घेरा नहीं लगाया गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।