फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गाजियाबाद में मिशन शक्ति 5.0, महिला पुलिस कर्मियों से बदमशों की हुई मुठभेड़

गाजियाबाद। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के नेतृत्व में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना प्रभारी सुनीता मलिक ने अन्य महिला पुलिसकर्मियों के साथ संदिग्ध बाइक सवारों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग की तो महिला पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला और कई राउंड फायरिंग करके एक बदमाश के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। घायल उस्ताद को लहूलुहान देख उसके चेले ने दोनों हाथ खड़े कर खुद को महिला टीम को सिरेंडर कर दिया। बोला बहनों इस बार माफ कर दो, भविष्य में अपराध नहीं करुंगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें