साहिबाबाद थानाक्षेत्र के अर्थला सेलिब्रेशन फार्म हाउस के पास बुधवार सुबह करीब 11 बजे दूध सप्लाई ले जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। दुग्ध वाहन मोहन नगर से गाजियाबाद की तरफ जा रहा था। इस दौरान हाईवे पर भारी जाम भी लग गया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों ने क्रेन बुलवाकर वाहन को मौके से हटवाया और यातायात सुचारू कराया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। ट्रक कैसे पलटा इसकी जांच के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चालक से भी पूछताछ चल रही है।