साहिबाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित अशोक वाटिका गरिमा गार्डन में संचालित अगरबती बनाने वाली फैक्टरी में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल की टीम दो वाटर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। सीएफओ राहुल कुमार ने बताया कि आग बजाने का काम किया जा रहा है। आसपास के इलाके को खाली कराया गया हैं।