फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में कर्बला में इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

मोहर्रम की दसवीं तारीख यौमे ए अशुरा आशूरा पर मुस्लिम समाज में शिया व सुन्नी समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में नए बस अड्डे के सामने जीटी रोड पर आशूरा का जुलूस निकाला। कैला भट्टा के इस्लामनगर केला के इमामबाड़ा हुसैनी घर से जुलूस व आलम निकाले गए जो ट्रक यूनियन से होते हुए जीटी रोड और फिर बोझा वाली कर्बला में जाकर समापन हुआ। जुलूस में मातमदारों ने या अली, या हुसैन के सदाएं बुलंद कर इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद किया। नोहे और मर्सिया पढ़कर इतिहास की उसे निर्मम घटना का वर्णन किया जिसमें इमाम हुसैन ने अन्याय के खिलाफ अपनी जान कुर्बान कर सत्य और न्याय का संदेश दिया। शिया समुदाय के लोगों ने सारा दिन फाका रखा और इबादत में समय बिताया। शिया समुदाय के अब्बास हैदर ने बताया कि आशुरा इस्लाम का पवित्र दिन है जो त्याग बलिदान धैर्य और मानवता की रक्षा का संदेश देता है, कार्यक्रम के समापन पर भाईचारे सेवा और शांति बनाए रखने का आवाहन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें