गाजियाबाद के मुरादनगर में किराना स्टोर मालिक और उनके मुंशी पर फायरिंग करके लूटपाट करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में चार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों के दो साथी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। लूट की रकम 8.50 नहीं, बल्कि 2800 रुपये थी। पुलिस ने बदमाशों से लूट के 690 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने बदमाश शाहरुख (25) अभिषेक जाटव (25) और नदीम (25) निवासी टीला सहबाजपुर थाना लोनी बार्डर और शिवांश निवासी हर्ष विहार व मूल निवासी ऊंचा मोहल्ला कसेरुखेड़ा जनपद मेरठ पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि हरीश उर्फ विशाल (23) निवासी कृष्णा विहार थाना लोनी बार्डर ने मुठभेड़ के दौरान खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। चार घायल सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने लाखों का कैश समझकर 18 किलो के तीन बहीखाते लूटकर ले गए। बदमाशों ने गल्ले से 2800 रुपये लूटकर ले गए। पुलिस ने लूट के 690 रुपये बरामद किए हैं।