फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: खेत पर विद्युत खंभे लगाने को लेकर भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

भोजपुर के गांव तलहैटा में खेत पर विद्युत खंभे लगाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। आरोपियों ने भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप त्यागी पर जान लेने की नीयत से फायरिंग की और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल कुलदीप को उपचार के लिए मोदीनगर भेजा गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरे पक्ष ने पुलिस पर दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। गांव तलहैटा के रहने वाले कुलदीप त्यागी किसान है। कुलदीप त्यागी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल उपाध्यक्ष है। कुलदीप के अनुसार कुछ आरोपी खेत पर विद्युत खंभे लगाने को लेकर उनसे रंजिश रखते है। कुलदीप त्यागी रविवार शाम ट्रैक्टर से खेत बुवाई कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें जबरन रोक लिया। आरोपियों ने गाली गलौंज करते हुए कुलदीप की पिटाई कर दी। कुलदीप वीडियो बनाने लगे तो आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया। कुलदीप जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने जान लेने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी। गोली कुलदीप के बराबर से निकल गई। भागते समय से कुलदीप गिर गए। तभी आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। लहूलुहान कुलदीप जमीन पर अचेत हो गए। आरोपी कुलदीप को मृत समझ वहां से भाग गए। घटना का पता लगने पर भाकियू नेताओं ने हंगामा किया। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के अनुसार अनिल, आशीष और सतेन्द्र निवासी गांव तलहैटा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं आरोपी पक्ष के अनिल का कहना है कि कुलदीप ने विद्युत खंभे विवाद के कारण उनके पैर ट्रैक्टर चढ़ाया और उन्हें बेरहमी से पीटा। उन्होंने भी घटना की तहरीर दी,मगर पुलिस ने दबाव में एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें