गाजियाबाद के कविनगर रामलीला मैदान स्थित जानकी भवन में कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें कवि सतीश वर्धन ने होली की कविता प्रस्तुत की। सम्मेलन हरप्रसाद शास्त्री की 33वीं पुण्यतिथि पर इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्री सनातन धर्म इन्टर कॉलेज के छह छात्र (अभिषेक गुप्ता, अंकुश, अमन कश्यप, तन्मय शुक्रालय, प्रियांशु व कुणाल साईं) और कन्या वैदिक विद्यालय इन्टर कॉलेज की छह छात्राओं (सुनीता, स्नेहा सिसोदिया, सिया, गरिमा सैनी, मधु बाला व पारुल समानिया) को सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन का संचालन राज कौशिक ने किया।