गाजियाबाद में शिव भक्त कांवड़िये आकर्षक और भव्य झांकियों के साथ गंगा जल लेकर गंतव्य की ओर जा रहे हैं। हजारों की तादात में कांवड़िये ईष्ट देवी-देवताओं की दिव्य झांकियों को लेकर निकले हैं। हर किसी में भगवान शंकर के प्रति आस्था रची-बसी है। दिल्ली मेरठ रोड पर भी इस समय कांवड़ियाें का सैलाब उमड़ रहा है। किसी में जात-पात को कोई भेदभाव नहीं। सेवादार बढ़-चढ़कर सेवा करना पुण्य समझ रहे हैं।