गाजियाबाद में कौथिग महोत्सव का आयोजन हो रहा है। जिसमें उत्तराखंड के लोक संगीत, जीवन शैली, रीति-रिवाज, खान-पान, वेशभूषा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। जिससे लोग उत्तराखंड की संस्कृति के बारे में जानकारी हासिल कर सकें। इसी क्रम में रविवार को कुमाऊं की लोक गायिका खुशी जोशी ने प्रस्तुति दी। साथ ही मां नंदा-सुनंदा की झांकी प्रदर्शित की गई।