फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद में गोशाला में मांस फेंककर गोकशी की दी सूचना, दो गिरफ्तार

गाजियाबाद के सिहानी गेट क्षेत्र के लोहियानगर में अरुण भारद्वाज की गोशाला में पांच दिन पूर्व पुलिस को भैंस का मांस बिखरा मिला। पुलिस जांच में आया कि मांस उनके साले नंदकिशोर और उनकी बेटी छाया शर्मा ने गोशाला में डलवाया है। पुलिस ने छाया शर्मा के दोस्त योगेश चौधरी और उसके साथी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि अरुण शर्मा के पड़ोस में उनका साला नंदकिशोर शर्मा रहता है और दोनों की गोशालाएं हैं। नंदकिशोर शर्मा और उनकी बेटी छाया शर्मा ने अरुण को गोहत्या के आरोप में जेल भेजने का षड्यंत्र रचा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें