फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खुर्जा में डीएम व एसएसपी ने लोगों से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाने की अपील

विकास कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 06:42 PM IST

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में जिलाधिकारी श्रुति व एसएसपी श्लोक कुमार ने शनिवार को रूट मार्च किया। साथ ही होलिका दहन स्थलों पर जाकर लोगों से वार्ता की। होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और सौहार्द पूर्वक रमजान का पर्व बनाने की अपील की। रूट मार्च कोतवाली परिसर से शुरू होकर पदम की पुलिया, जेवर अड्डा चौराहा, गांधी रोड से पदम सिंह गेट चौराहा और वहां से छोटी होली मोहल्ला पहुंचा, जहां पर पिछले साल होली के दिन पर झगड़ा हो गया था। जहां पर एसएसपी ने दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता की। होली पर शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इसी के साथ स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि त्यौहार के दिन पुलिस निरंतर तैनात रहेगी और गश्त पर रहेगी। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सूचित करें। पुलिस की ओर से जनता का पूरा सहयोग दिया जाएगा। इसके बाद वहां से हनुमान टिला मोहल्ला होते हुए मदार दरवाजा से वापस कोतवाली पहुंचे। इस दौरान एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय, सीओ विकास प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें