वेव सिटी के बिल्डर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सैकड़ों किसान विरोध जताने वेव सिटी थाने पहुंच गए। किसानों ने थाने का घेराव कर अंदर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह घटना बिल्डर और किसानों के बीच चल रहे विवाद को और गहरा गई है। थाने में किसानों से एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल वार्ता करने पहुंची।