फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: यूपी गेट के पास बिजलीघर में भीषण आग, दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया

अनुज कुमार Updated Sat, 26 Jul 2025 05:12 PM IST

गाजियाबाद में बीती रात 11:55 पर यूपी गेट के पास बिजली घर में आग लगी। सूचना मिलने पर प्रभारी अधिकारी वैशाली चार फायर टैंकर व एक वाटर मिस्ट लेकर घटना स्थल के लिए रवाना हुए। आग 160 एम वी ए और 50000 लीटर ऑयल क्षमता वाली बड़ी मशीन (ट्रांसफार्मर) में लगी थी। आग अपने विकराल रूप में थी, फायर सर्विस ने आग के दोनों तरफ से होजपाइप फैलाकर आग को फोम की सहायता से काबू में करना शुरू किया। आग की विकरालता को देखते हुए फायर स्टेशन कोतवाली से दो फायर टैंडर, फायर स्टेशन साहिबाबाद से एक फायर टैंडर तथा जनपद गौतमबुद्धनगर से एक गाड़ी घटनास्थल पर मंगाई गई, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद के निर्देशन में उक्त आग पर अग्निशमन कार्य किया गया तथा आग को आस-पास में स्थित अन्य ट्रांसफ़ॉर्मरो को सुरक्षित बचा लिया गया। फायर यूनिट ने त्वरित कार्यवाही तथा कड़ी मशक्कत के बाद से आग पर काबू कर आग को पूर्ण रूप से शांत किया गया, इस आग के दौरान कुल नौ गाड़ियां लगी थी। अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें