आवास विकास परिषद ने मंगलवार को नगर निगम द्वारा बनाया जा रहा कूड़ा कलेक्शन सेंटर तोड़ गिराया। परिषद के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल का कहना है कि नगर निगम बिना किसी अनुमति परिषद की सबसे महंगी जमीन पर मनमाने तरीके से कूड़ा घर बना रहा था। पूर्व में टीम द्वारा मना किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। मंगलवार को निर्माण खंड एक की टीम ने मौके पर पहुंच कर सेक्टर-8 में 45 मीटर की रोड किनारे बन रहे कूड़ा घर को तोड़ गिराया।