गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर- 5 में उत्तराखंड समिति के होलियारों की टीम की महिलाओं ने उत्तराखंड परिधान में नाचते गाते, गुलाल से होली खेलते हुए, पूरे वैशाली क्षेत्र का नगर भ्रमण किया। इस दौरान पुरुषों की टीम भी उत्साहित नजर आई। उन्होंने फूलों से होली खेली।