फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नंदिनी और युग की गाजियाबाद से अयोध्या स्केटिंग, वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम

नन्हे स्केटर्स नंदिनी एवं युग, पुत्री और पुत्र श्री मुकिया मोहित गुर्जर, द्वारा गाजियाबाद से अयोध्या तक की ऐतिहासिक स्केटिंग यात्रा को इंफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इस उपलब्धि के तहत अयोध्या में आयोजित कथा कार्यक्रम स्थल पर दोनों नन्हे स्केटर्स को इंफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से सम्मानित किया गया। गाजियाबाद आगमन पर जिलाधिकारी श्री रविंद्र मांदड़ ने बच्चों को मेडल पहनाकर और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि खेलो इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने में ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से खेल प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि उभरते खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और देश का नाम रोशन कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें