वेव सिटी पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर आरोपी गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से 2 तमंचे, 3 कारतूस तथा 1 बाइक बिना नंबर प्लेट व एक कटर, दो बोरों में चोरी किया बिजली का तार बरामद किया है। पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाऐ जा रहे अभियान के अंतर्गत सोमवार रात साढ़े 10 बजे दूधिया पीपल से भूडगढ़ी जाने वाले रास्ते पर नाले के पास आने-जाने वाले वाहनों की वेव सिटी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी तभी रास्ते में एक बाइक सवार दो व्यक्तियों को दो कट्टों के साथ आता हुआ दिखा।