फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद में मर्डर से मचा हड़कंप, पति ने पत्नी को गला दबाकर उतारा मौत के घाट

थाना टीलामोड़ अंतर्गत कंट्रोल रूम के माध्यम से एक सूचना मिली थी कि डिफेंस ग्राउंड थाना टीलामोड़ में एक महिला का शव पड़ा है। इस सूचना पर तत्काल थाना टीलामोड़ पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया गया। शव की शिनाख्त की गई तो ज्ञात हुआ कि इस महिला का नाम रेनू शर्मा पत्नी अनिल शर्मा जोकि थाना टीलामोड़ अंतर्गत डिफेंस कॉलोनी में एक किराए के मकान पर रहती है। इस प्रकरण में तत्काल वादी की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर और तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया। जब इस प्रकरण में छानबीन की गई तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 13-14 मार्च की रात अनिल के द्वारा अपनी पत्नी को मिलने के लिए डिफेंस ग्राउंड में बुलाया गया था और वहां पर दोनों में कुछ बात को लेकर आपस में वाद-विवाद और झगड़ा हुआ। झगड़ा बढ़ने के कारण अभियुक्त अनिल द्वारा रेनू का गला दबाकर हत्या कर दी गई। अभियुक्त अनिल को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें