गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सोमवार को सीनियर क्रिकेट लीग की शुरुआत की गई। लीग का पहला मैच अल्फा मैदान में वीनस क्रिकेट अकादमी और जेएनएनवाईसी के बीच खेला जा रहा है। वीनस अकादमी ने टॉस जीतकर जेएनएनवाईसी को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया है। लीग में कुल आठ टीम प्रतिभाग कर रही हैं।