गाजियाबाद में शिक्षक सम्मान 2025 कार्यक्रम चल रहा है। जहां पर प्रिय शिक्षक के लिए स्कूल के छात्र और छात्राएं वोट कर रहे हैं। अर्थला स्थित कैलाश्वती इंटर कॉलेज में शिक्षक सम्मान में अपने प्रिय शिक्षक के लिए छात्राओं ने मतदान किया। मतदान के बाद उंगली पर स्याही का निशान दिखाते छात्र छात्राएं दिखे। वहीं दूसरी तरफ वैशाली सेक्टर 6 स्थित मिलिंद अकादमी स्कूल में अपने प्रिय शिक्षक के लिए छात्रों ने वोट किया।