गाजियाबाद जनपद के धौलाना विधानसभा क्षेत्र-58 अंतर्गत गांव नाहल में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान एक बड़ा और गंभीर मामला सामने आया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने व संशोधन को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की आड़ में कुछ संदिग्ध लोगों द्वारा फर्जीवाड़ा किए जाने का आरोप लगा है।