गाजियाबाद के साहिबाबाद डिपो को मॉडल स्टेशन बनाने की प्रक्रिया का पहला चरण शुरू हो चुका है। इसके तहत जिस एजेंसी को मॉडल डिपो बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसने डिपो पर साइट ऑफिस का निर्माण शुरू कर दिया है। एआरएम का कहना है कि एक माह में यह कार्यालय बनकर तैयार हो जाएगा और एजेंसी के लोग यहां बैठकर डिपो का कार्य संभालेंगे।