फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद में अतिक्रमण में फंसी दमकल विभाग की गाड़ी, धूं-धूं जलता रहा मकान

गाजियाबाद में नंदग्राम की विकलांग कॉलोनी में स्थित पांच मंजिल मकान के चौथे ग्राउंड में सोमवार की दोपहर शॉट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर ही सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण के चलते फंस गई। लोगों ने सड़क पर खोखे और टीन शेड्स लगा रखे थे। ऐसे में दमकल विभाग की टीम ने 10 होज पाइपों की लाइन बिछाई और पानी घटनास्थल तक पहुंचाया। मकान मालिक अभिलाषा रावत और अन्य परिजन आग लगते ही सुरक्षित मकान से बाहर आ गए थे। डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। उधर, राजनगर एक्सटेंशन की रोइज सेंटोसा सोसाइटी के चौथे फ्लोर पर में भी सोमवर की दोपहर आग लग गई। मकान मालिक जय कुमार गुप्ता ने बताया कि फ्लैट में स्थित मंदिर में जल रहे दीप से पहले पर्दे और फिर मंदिर में आग लगी। इसके बाद आग फैलकर स्टोर रूम तक पहुंच गई। कमरों तक आग फैलती इससे पूर्व ही दमकल विभाग की टीम ने काबू पा लिया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि नंदग्राम क्षेत्र में सड़क पर अतिक्रमण के चलते दमकल विभाग के पानी से भरे टैंक घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई। ऐसे में टीम को पाइप की लंबी लाइन बिछानी पड़ी और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें