अवंतिका कॉलोनी में अपनी ससुराल के बाहर महिला पहलवान रविवार को धरने पर बैठ गईं। आरोप है कि ससुरालियों ने विवाहिता को बिना किसी कारण घर से निकाल दिया। अब तलाक का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि, वह तलाक नहीं लेना चाहतीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। देर शाम तक इसको लेकर गहमागहमी चलती रही।