फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में हंगामा: यूजर चार्ज के नाम पर लोगों से ठगी, कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी के कर्मचारियों पर आरोप

निगम क्षेत्र में कूड़ा कलेक्शन का यूजर चार्ज वसूलने वाली निजी कंपनी के कर्मचारियों पर ठगी का आरोप लगाते हुए विजयनगर के लोगों ने शुक्रवार को विजयनगर जोनल कार्यालय में हंगामा किया। कंपनी के कर्मचारियों का घंटों तक घेराव किया गया। इसके बाद जोनल कार्यालय प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने का भरोसा देकर उनको शांत किया। विजयनगर क्षेत्र की शांतिनगर कॉलोनी के 25-30 लोग शुक्रवार दोपहर को विजयनगर जोनल कार्यालय पहुंचे। उन्होंने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि कंपनी के कर्मचारी राहुल, रोहित और उमेश उनके यहां बीते करीब तीन साल का कूड़ा कलेक्शन का चार्ज वसूलने के लिए जून-जुलाई 2025 में आए थे। उन्होंने एक घर से दो से तीन हजार रुपये लिए। अधिकांश लोगों ने आरोपियों को नकद पैसा दिया तो कुछ ने आरोपियों के निजी खाते में भी पैसा डाला। उनकी कॉलोनी के साथ साथ विजयनगर क्षेत्र की अन्य कॉलोनियों में भी सैकड़ो लोगों से आरोपियों ने ठगी की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें