फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश के चलते रामलीला मैदान में जलभराव, दुर्गा पंडालों में भी भरा पानी

साहिबाबाद में मंगलवार सुबह 11 बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश ने मुसीबत खड़ी कर दी। करीब चार घंटे तक हुई लगातार बारिश की वजह से दुर्गा पंडालों और रामलीला मैदान में जलभराव हो गया। हालात यह हो गए कि रामलीला मैदान में दशहरा के लिए तैयार किए जा रहे रावण का पुतला भी बारिश में भीगकर खराब हो गया। वहीं मंच के अलावा पूरा मैदान जलमग्न हो गया। इसके अलावा दुर्गा पंडालों में भी कार्यक्रम को लेकर भक्तों की चिंता बढ़ गई है। जलभराव की वजह से आयोजन होने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से हो रही झमाझम बारिश के दौरान वसुंधरा सेक्टर सात के रामलीला मैदान में हुआ जलभराव। वहीं झमाझम बारिश के दौरान इंदिरापुरम के शिप्रा सनसिटी फेस दो के मां दुर्गा पंडाल में हुए जलभराव से गुजरते श्रद्धालु। बारिश में भीगते हुए राजनगर एक्सटेंशन से गुजरते वाहन।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें