सूर्य उपासना के महापर्व छठ का आज समापन हो रहा है। छठ पर्व पर हिंडन छठ घाट पर सूर्योदय का जलाभिषेक करने हिंडन नदी में श्रद्धालु खड़े नजर आए। उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित करने के लिए तड़के से ही श्रद्धालु घाटों पर जुटे। दिल्ली एनसीआर में छठ पूजा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।