गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत भूडगढ़ी रजबाहे की पटरी कटकर रास्ता संकरा होने से वाहन खाई में गिरा, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया। किसानों ने गाड़ी में फंसे चालक को गाड़ी से बाहर निकाला, हाइड्रा की मदद से खाई में गिरे मालवाहक को बाहर निकलवाया। पूर्व में भी वाहन इस खाई में गिर चुके हैं।