ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी में एक महिला का शव घर के अंदर मिला है। शव सोमवार, 26 जुलाई को बरामद किया गया। पड़ोसियों ने घर से तेज बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को बाहर निकाला। महिला के गले में दुपट्टे से फंदा लगा हुआ था। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची थी। पूछताछ में पता चला कि मृतक महिला का नाम प्रमिला (करीब 45 वर्ष) था। वह अपने पति पवन निवासी जनपद मुजफ्फरपुर, बिहार के साथ रहती थी। यह परिवार करीब 10 सालों से इस मकान में रह रहा था। मकान मालकिन पुष्पा ने बताया कि मकान पर 25 जुलाई से ताला लगा हुआ था। सोमवार को पड़ोसियों ने दुर्गंध और दरवाजे पर मक्खियां मंडराते देखीं। प्रमिला के साथ रहने वाला व्यक्ति पवन घटना के बाद से गायब है। लोगों ने प्रमिला की हत्या की आशंका जताई है।