फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद में पुलिसकर्मी की पत्नी से बाइक सवारों ने चेन झपटी

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम क्षेत्र की संजयनगर कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार की देर रात महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और भाग गए। पीड़िता कल्पना देवी (56) का बेटा बाइक सवारों के पीछे दौड़ा लेकिन जब तक वह आंखों से ओझल हो गए। कल्पना देवी के पति जितेंद्र कुमार जनपद बागपत में हेड कांस्टेबल हैं और वर्तमान में उनकी ड्यूटी प्रयागराज कुंभ में लगी है। चेन लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें