सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रांड सोसायटी के बेसमेंट दो में बृहस्पतिवार को एक बार फिर बारिश का पानी घुस गया। सुबह मैनेजमेंट की ओर से अनाउसमेंट करके गाड़ियां निकालने की सूचना दी गई। जिससे लोगों ने समय रहते गाड़ी निकाल लीं। पानी निकालने का काम जारी है। गांधी नगर में पानी भर गया है।