यूपी के मोदीनगर की एक कॉलोनी निवासी युवती प्रेम में छली गई। युवती ने प्रेम विवाह किया और पति ने उसे ट्रक चालक को बेच दिया। ट्रक चालक ने महिला का सौदा कोलकाता में कर दिया। महिला किसी तरह ट्रक चालक के चंगुल से छुटकर मोदीनगर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।