गाजियाबाद जिला कोर्ट की घटना के बाद ग्रेटर नोएडा के वकील भी हड़ताल पर हैं। वहीं आज भी गाजियाबाद कोर्ट के मुख्य रास्ते के गेट को अधिवक्ताओं ने बंद कर रखा है। जिससे वहां आने वाले लोगों को परेशानियां हो रही हैं। अधिवक्ताओं द्वारा गेट बंद किए जाने के बाद गेट को कूदकर पार करने के दौरान एक युवक गिर गया। बार सभागार के बाहर धरने पर बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अधिवक्ता बैठे हैं।