फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप

Akash Dubey Updated Wed, 19 Aug 2026 10:18 PM IST

गाजियाबाद के जलालाबाद गांव निवासी युवक को मिट्टी भरने के काम के बहाने बाइक पर बैठाकर जंगल में ले जाने और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक का दिल्ली के अस्पताल में करीब एक माह तक उपचार चला। पीड़ित और उसके परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों का आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें