फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में गांजे की बड़ी खेप जब्त: ओडिशा से तस्करी कर ला रहे थे तस्कर, केंटर चालक ने पूछताछ में खुले राज

ओडिशा से लाई जा रही गांजे की खेप क्राइम ब्रांच और वेव सिटी थाना पुलिस ने पकड़ ली है। केंटर चालक को गिरफ्तार किया गया है। केंटर से बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि केंटर की निगरानी रखने वाले दो तस्कर पुलिस को देखकर भाग गए। क्राइम ब्रांच की टीम तस्करों की तलाश में जुटी है। एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात वेव सिटी क्षेत्र के इकला इनायतपुर रोड पर स्वाट और क्राइम ब्रांच टीम और वेव सिटी पुलिस ने एक सूचना पर केंटर को रोक लिया। खुले केंटर में तिरपाल के नीचे 187 किलो गांजा बरामद हुआ है। केंटर चालक राकेश (42) निवासी ग्राम माधोगंज थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में राकेश ने बताया कि पिछले छह माह से वह सोनू गुप्ता निवासी एटा और कौशलेंद्र निवासी फिरोजाबाद के संपर्क में है। दोनों ही ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा उनके केंटर में लोड कराते हैं और एनसीआर क्षेत्र में तस्करी करते हैं। बताया कि पकड़ा गया गांजा शाहदरा में आपूर्ति करना बताया गया था। एडीसीपी ने बताया कि राकेश के खिलाफ गाजियाबाद में एक मुकदमा दर्ज है और आरपीएफ शिकोहाबाद से इसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। क्योंकि पूर्व में भी वह आरपीएफ ने शिकोहाबाद से मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल भेजा था। उन्होंने बताया कि यह गिरोह उड़ीसा से तस्करी कर एनसीआर क्षेत्र में गांजा लाते हैं और यहां से छोटी-छोटी पुडिया बनाकर बेच देते हैं। इस बार इन्होंने तस्करी का तरीका बदला और खुलेआम केंटर की खाली बॉडी में तिरपाल के बीच में रखकर गांजा तस्करी किया जा रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें