फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: तिरखा कॉलोनी में युवक की गर्दन पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

बल्लभगढ़ के तिरखा कॉलोनी में शनिवार तड़के एक युवक की गर्दन पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल की पहचान करण सिंह के रूप में हुई है। वारदात के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने अज्ञात हमलावारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल करण सिंह का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते कॉलोनी के एक युवक ने उस पर हमला कराया। उसके अनुसार शनिवार सुबह करीब पांच बजे वह अपने प्लॉट में सो रहा था। इसी दौरान एक हमलावर वहां पहुंचा और उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर मौके से भाग गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें