महिला आयोग ने गुरुवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में जन-सुनवाई का आयोजन किया। इस मौके पर आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने लोगों से पारिवारिक संबंधों को सुदृढ़ करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान कैब चालकों को यह सलाह दी गई कि वे अपनी दिक्कतें और मजबूरियां खुलकर साझा करें। जन-सुनवाई में महिलाओं से जुड़ी घरेलू हिंसा, आपसी तनाव और पारिवारिक विवाद जैसे कई मामले सामने आए। सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया और संबंधित विभागों व पुलिस अधिकारियों को जांच सहित आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।