पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है, जिसका असर मैदानी क्षेत्रों के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है।