फरीदाबाद में मंगलवार सुबह करीब 15 मिनट तक हुई बारिश के बाद कई जगह पर जल भराव हो गया। ड्रेनेज सिस्टम ठीक ना होने के कारण कुछ ही देर में सड़कों पर पानी भर गया। वहीं, सड़क पर आने आने जाने वाले लोगों के साथ कावड़ियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। एनआईटी काली मंदिर चौक के पास जल भराव होने के कारण कांवड़ियों को भी मशक्कत करनी पड़ी।