फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छांयसा गांव के श्मशान घाट में शेड का हिस्सा टूटने का वीडियो वायरल

हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित गांव छांयसा स्थित पल्टू पुल के पास बने श्मशान घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दाह संस्कार के दौरान जल रही चिता के ऊपर लगा शेड झुका हुआ और उसका कुछ हिस्सा नीचे गिरा हुआ दिखाई दे रहा है। छांयसा गांव के सरपंच राजेश कुमार ने इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि यह वीडियो हाल का नहीं बल्कि करीब 5 से 6 दिन पुराना है। उन्होंने कहा कि वीडियो में जिस तरह इसे दाह संस्कार के दौरान हुआ अचानक हादसा बताया जा रहा है, वास्तविकता उससे अलग है। सरपंच के अनुसार श्मशान घाट का यह हिस्सा पहले से ही जर्जर स्थिति में था और वहां मरम्मत व निर्माण कार्य चल रहा है। पिछले वर्ष यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण श्मशान घाट परिसर में भारी जलभराव हुआ था, जिससे दीवारों और कई संरचनाओं को नुकसान पहुंचा था। यह श्मशान घाट लगभग वर्ष 2010 के आसपास बनाया गया था और समय के साथ अब इसकी स्थिति काफी खराब हो चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें