फरीदाबाद में 15 अगस्त शाम मारपीट की घटना के बाद पीड़ित परिवार बीके नागरिक अस्पताल में एमएलसी कटवाने के लिए रातभर भटकते रहे। आरोप है कि डॉक्टर ने एमएलसी नहीं काटी, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी पक्ष पर कार्रवाई नहीं की। 16 अगस्त सुबह तक भी पीड़ित अस्पताल में चक्कर काटते रहे।