फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में लड़ रहे थे दो सांड, चपेट में आ गए बाइक सवार

विकास कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 06:33 PM IST

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित प्रतापगढ़ पार्ट 2 के रामनगर में मेट्रो फ्लैट के पास दो सांड सड़क के बीच में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। तभी उस रास्ते से गुजर रही बाइक पर सवार दो युवकों ने रोक लिया और सांड से बचने के लिए बाइक को घुमाने लगे। इतनी देर में दोनों सांड लड़ाई करते हुए बाइक से टकरा गए। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यह पूरी घटना सड़क किनारे बने घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें