फरीदाबाद एनआईटी क्षेत्र में स्थित सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर से बीती रात चोरों ने आस्था पर चोट पहुंचाई है। चोरों ने मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति से बहुमूल्य मुकुट चुरा लिया। इस घटना ने एक बार फिर चोरों के बढ़ते हौसले और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों में पुलिस का जरा भी खौफ नजर नहीं आता, जिसके चलते वे अब मंदिरों को भी निशाना बनाने से नहीं डर रहे हैं। यह घटना स्थानीय निवासियों के बीच रोष और असुरक्षा की भावना पैदा कर रही है।