बल्लभगढ़ में बस अड्डा के बाहर प्राइवेट बस चालक व रोडवेज बस चालक के बीच यात्रियों को बैठाने को लेकर झगड़ा हुआ। रोडवेज बस चालक ने रोड के बीच में तिरछी बस लगाकर रोड जाम कर दिया। प्राइवेट बस चालक व रोडवेज कर्मचारियों के बीच जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निजी बस चालकों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए रोडवेज बस चालकों ने पुलिस चौकी बस स्टैंड के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही बस को रोक कर जाम लगाया।