मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित की गई राष्ट्रीय स्तरीय पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और एक रजत पदक सहित कुल तीन पदक जीतकर सुमित सहगल सोमवार शाम को वापस लौट आए। उनकी वापसी पर उनके परिवारजनों ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। साथ ही उनकी मां ने उनकी मनपसंद खीर बनाकर उन्हें खिलाई। इसके अलावा उनके घर पहुंचते हुए बधाई संदेश लेकर आ रहे पड़ोसियों का तांता लगा रहा है। सुमित सहगल ने बताया कि रिश्तेदारों से भी लगातार फोन कॉल और व्हाट्सएप मैसेज से बधाइयां आ रही हैं।