ऑस्ट्रेलिया में 16 से 18 फरवरी तक आयोजित की गई पैरा विश्व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में फरीदाबाद के सुमित सहगल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। सुमित ने मिक्स्ड इवेंट में खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। सुमित ने अपनी जोड़ीदार सोनलबेन पटेल के साथ मिलकर लीग मुकाबले और क्वार्टर फाइनल में आसानी से जीत दर्ज करते हुए सेमी फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद सेमी फाइनल में दोनों खिलािड़यों का सामना चीनी ताइपे से हुआ। जहां पर सुमित और सोनालीबेन ने चीनी ताइपे के चेंगमिंग ची और लिन येन यिंग को बेहद आसानी से 11-2, 11-7 और 11-7 के अंतर से हराकर 3-0 से तीनों ही सेट अपने नाम कर लिए। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने भारत के लिए रजत पदक पक्का कर लिया।