फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के पटाखों से निकले धुएं ने बढ़ाई अस्थमा मरीजों की परेशानी

फरीदाबाद में दिवाली को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने खूब पटाखे भी जलाए, लेकिन पटाखों से निकलता धुआं कई लोगों के लिए मुसीबत बन गया। जहां एक ओर धुएं के कारण कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई, वहीं दूसरी ओर अस्थमा के मरीजों की समस्या बढ़ गई। दिवाली के बाद मौसम में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। इस कारण लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भी पहुंचना पड़ा। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहित अग्रवाल ने बताया कि अचानक बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। धुआं लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। बीके अस्पताल में सांस संबंधी समस्या, अस्थमा के मरीज व खांसी और गले में दर्द के लगभग 90 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें