फरीदाबाद के ओल्ड फरीदाबाद रेलवे रोड पर स्थित दुकानों को तोड़ने के लिए नगर निगम की तरफ से नोटिस चस्पा किया गया था। जिसमें अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई व लोगों को दो दिन में भवनों के कागज पेश करने की बात कही गई थी। बुधवार को दुकानदार दुकानों के कागज लेकर निगम कार्यालय पहुंचे। जिस पर निगम कमिश्नर ने अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करने और कागजों की जांच के बाद अंतिम फैसला लिए जाने के निर्देश दिए।