फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पलवल में NCC छात्राओं का सात दिवसीय विशेष शिविर, विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिमांशी, दीपिका और नीलम रहीं अव्वल

अनुज कुमार Updated Fri, 28 Mar 2025 09:29 AM IST

शहर स्थित सरस्वती महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को एनएसएस छात्राओं का सात दिवसीय विशेेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस शिविर की थीम युवा मेरा भारत और डिजिटल साक्षरता रखा गया था। शिविर के समापन समारोह में सुबह 11 बजे सेमिनार हॉल में बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय की डायरेक्टर मनीषा मंगला पहुंची। इस दौरान उन्होंने सभी स्वयंसेविकाओं को जीवन में आगे बढ़नेे और लोगों के सेेवा के लिए निरंतर काम करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया कि हमें कभी किसी से आशा नहीं रखनी चाहिए, असफलता से मत डरो, लोगों की सेवा करो और दूसरों की कमियों को नहीं देखना चाहिए कमियां हर इंसान में होती हैं। जीवन में हम सभी को सेवा भाव हमेशा जिंदा रखना चाहिए। इस दौरान एन.एस एस संयोजिका डॉ. अमृता अग्रवाल ने सातों दिनों की उपलब्धियों को सभी के सामने रखा। अंत में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता की प्रथम विजेता हिमांशी (बी.ए.द्वितीय), द्वितीय हर्षिता (बी.बी.ए) व तृतीय कोमल रावत (बी.ए) और स्लोगन लेखन की विजेता दीपिका (बी.वोक.), दूसरे स्थान पर शेहा (बी.एससी प्रथम) व तृतीय स्थान पर सोनिका (बी-ए-फाइनल) रहीं। साथ ही नींबू दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नीलम (बी.वोक.) , दूसरे स्थान पर नंदनी (बीएससी) व तीसरे स्थान पर निकिता (बीबीए) रहीं। इन सभी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. वंदना त्यागी, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. सोनिया भारद्वाज, डॉ. प्रोमिला भारद्वाज, डॉ. आशा दहिया, डॉ. सविता मनचंदा, डॉ. लक्ष्मी गुप्ता, डॉ. रानी सांगवान, डॉ. सोनिया भारद्वाज डॉ. आरती दीवान मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें